कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में गुरुवार को कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया. इस विरोध प्रदर्शन में सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके, मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी और अभिनेता प्रकाश राज ने हिस्सा लिया. प्रदर्शनकारियों ने एसआईआर (SIR) को रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की पुरजोर मांग की. अभिजीत दीपके ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार और चुनाव प्रक्रिया पर तीखे सवाल उठाए. वहीं, अभिनेता प्रकाश राज ने कहा कि एसआईआर के माध्यम से चुनाव आयोग ने पूरे देश का अपमान किया है. आयोजकों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो आगामी 10 अक्टूबर को दिल्ली में भी ऐसा ही प्रदर्शन किया जाएगा.