Skip to playerSkip to main content
  • 7 weeks ago
शिक्षा व्यवस्था, नीट पेपर लीक, नीट और छात्र आत्महत्या के मामलों को लेकर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा. प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा. वहीं निर्धारित समय सीमा खत्म होने के बाद भी धरना जारी रहने पर दिल्ली पुलिस ने इसे अवैध घोषित कर दिया और प्रदर्शनकारियों को स्थल खाली करने की चेतावनी दे रहे हैं. धरना स्थल पर पुलिस द्वारा बार-बार यह घोषणा की गई कि प्रदर्शन की अनुमति समाप्त हो चुकी है और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार धरना अब गैरकानूनी माना जाएगा. इस दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पुलिस की घोषणा का जवाब देते हुए कहा कि यदि धरना गैरकानूनी है तो उन बच्चों की मौतों की जिम्मेदारी तय क्यों नहीं की जा रही, जिनके आत्महत्या करने के मामले सामने आए हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किस नियम के तहत एक मंत्री बच्चों की मौतों और शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवालों के बावजूद अपने पद पर बना रह सकता है. अभिजीत ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है और इसके लिए बार-बार अनुमति की शर्त लगाना लोकतांत्रिक अधिकारों को सीमित करने जैसा है.

Category

🗞
News
Transcript
00:03शिक्षा व्यवस्था, नीट पेपर लीक और छात्र आत्महत्या को लेकर दिल्ली के जनतर मंतर पर कौकरोच जनता पार्टी का धरना
00:12दूसरे दिन भी जारी रहा।
00:13प्रदर्शन कारियों ने साफ साफ कहा कि जब तक केंड्रिय शिक्षा मंतरी धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफान नहीं देते तब तक आंदोलन
00:21खत्मन नहीं होगा।
00:43प्रदर्शन हो रहा था वहीं दूसरी तरफ निर्धारित समय सीमा खत्म होने पर दिल्ली पुलिस ने धरने को अवैत खोशित
00:50कर दिया और प्रदर्शन कारियों को धरना स्थल खाली करने की चेताव नी दी जिसका जवाब सी जेपी संस्थापक अभिजीत
00:57दीपके ने दि
01:22दीपके ने कहा कि ये लड़ाई किसी एक संगठन या पार्टी की नहीं बलकि देश के चात्रों और समविधान की
01:29है
01:47प्रदर्शन कारियों और दीपके ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने आंदोलन को कमजोर करने के लिए
01:52शनिवार रात के दोरान पानी, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं की आपूर्दी रोग दी
02:21धरनास्थल पर प्रदर्शन कारियों ने थाली बजाते हुए गो प्रधान गो के नारे लगाए
02:26इनका कहना था कि शिक्षा व्यवस्था को लेकर जवाब देही तै किये बिना आंदोलन खत्म नहीं होगा
02:32वहीं प्रशासन ने धरना खत्म करने का निर्देश दिया है
02:35फिलहाल प्रदर्शन कारी पीछे हटने के मोड में नजर नहीं आ रहे है
02:39बिरो रिपोर्ट एटीवी भारत
Comments

Recommended