मुंबई के दादर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके के नेतृत्व में एक जोरदार प्रदर्शन किया गया. इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई और 'ज्ञानेश कुमार मस्ट गो' के नारे लगाए गए. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले दो सालों में देश भर में 13 करोड़ वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जिसे उन्होंने "वोट चोरी" करार दिया है.अभिजीत दिपके ने भाजपा पर 'एक देश, एक चुनाव' की आड़ में 'एक देश, एक पार्टी' की दिशा में बढ़ने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने महाराष्ट्र, दिल्ली और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में चुनावी हेरफेर और क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने की बात कही. इस प्रदर्शन में मशहूर सिंगर विशाल ददलानी भी शामिल हुए और कहा कि यदि चुनावी व्यवस्था को ठेस पहुंचेगी तो देश नहीं बचेगा.