Skip to playerSkip to main content
  • 1 minute ago
सवाईमाधोपुर. गांधी जयंती के अवसर पर सीमेंट फैक्ट्री रोड स्थित गुलाब बाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब माल्यार्पण के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनिया के नीचे से सीढ़ी अचानक खिसक गई। सीढ़ी के खिसकते ही वे असंतुलित हो गए, लेकिन समय रहते खुद को संभाल लेने से नीचे गिरने से बच गए।

कार्यक्रम में जिला कलक्टर काना राम ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद जिला परिषद सीईओ मोहित कासनिया माला लेकर सीढ़ियों के सहारे प्रतिमा तक पहुंचे। जैसे ही उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, उसी दौरान सीढ़ी अचानक खिसककर नीचे गिर गई। अचानक हुए घटनाक्रम से मौके पर मौजूद लोग सकते में आ गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि सीईओ ने संतुलन संभाल लिया और नीचे गिरने से बच गए। उन्हें किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। गांधी जयंती जैसे सार्वजनिक कार्यक्रम में माल्यार्पण के लिए इस्तेमाल की गई सीढ़ी के अचानक खिसकने से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठे।

Category

🗞
News
Transcript
00:00Rastra Pita Mahatma Gandhi
00:02Ke Murti Par
00:03Malar Pankar
00:06Abhinandan
00:07Aur Swagat
00:10Gulab Bag
00:11Samitik

Recommended