सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बसर अल असद को दमिश्क की एक कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है. कोर्ट ने उन्हें सोच-समझकर की गई हत्या का दोषी पाए जाने पर ये सजा सुनाई. इसके साथ ही, दक्षिणी सीरिया के डेरा प्रांत में राजनीतिक सुरक्षा विभाग के पूर्व प्रमुख आतिफ नजीब को भी हत्या और टॉर्चर का दोषी पाए जाने के बाद मौत की सजा सुनाई गई है. दमिश्क की अदालत का ये फैसला सीरिया के अंतरिम अधिकारियों द्वारा असद को सुनाई गई मौत की पहली सजा है. इन अधिकारियों ने इस साल असद की पिछली सरकार से जुड़े लोगों के ख़िलाफ कार्रवाई शुरू की थी, जिसमें उन्हें व्यक्तिगत रूप से या उनकी अनुपस्थिति में दोषी ठहराया गया. कोर्ट ने असद को 13 साल लंबे गृहयुद्ध से जुड़े आरोपों में दोषी ठहराया. इस मामले को 'युद्ध अपराध' और "मानवता के खिलाफ अपराध' से जुड़ा भी बताया गया.
Comments