Skip to playerSkip to main content
  • 7 months ago
दुर्गा पूजा एक ग्लोबल सेलिब्रेशन बन गया है. UNESCO की मान्यता के बाद विदेशों में मनाई जाने वाली दुर्गा पूजा की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है. अब यहीं ट्रेंड सरस्वती पूजा को लेकर भी देखा जा रहा है. कोलकाता का कुमोरतुली इलाका जो कुम्हारों का टोला है. यहां की मुर्तियां देश-विदेश में प्रसिद्ध है. यहां के मिट्टी कलाकारों के एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक सौ से ज़्यादा सरस्वती मां की मूर्तियाँ विदेशों में भेजी जा चुकी हैं. इन मूर्तियों की ऑनलाइन डिमांड बढ़ने से यहां के मूर्तिकार खुश हैं. यहां के  मूर्तिकार दीपांकर पाल ने एक नया प्रयोग किया है. उन्होंने मां सरस्वती को मुस्कुराते चहरे के साथ मॉर्डन लुक दिया है. जिसकी डिमांड सबसे ज्यादा है. यहां के लभगभग सभी मुर्तिकार सरस्वती के इस नए लुक की मूर्ति बना रहे हैं. अब तक यहां के मूर्तिकारों को इस मूर्ति को बनाने के लिए 200 ऑर्डर मिल चुके हैं. इस नए ट्रेंड को अपनाते हुए. इन मूर्तिकारों ने पूरानी परंपरा को भी कायम रखा है. इस साल बड़ी संख्या में पारंपरिक मूर्तियां भी बनाई जा रही है. 

Category

🗞
News
Transcript
00:00दुर्गापुजा एक ग्लोबल सेलेब्रेशन बन गया है।
00:30यह ट्रेंड पहले नहीं था, सिर्फ दुर्गा मूर्थियां ही विदेश जाती थी।
00:36अब सो से ज़्यादा सरस्वती मूर्थियां पहले ही भेजी जा चुकी है।
00:41कलाकार पूरे साल काम में व्यस्त रहते हैं, सरस्वती मूर्थियों की मान बढ़ लई है।
00:48इन मूर्थियों की ओनलाइन डिवांड बढ़ने से यहां के मूर्थिकार खुस हैं।
00:56पिछली दुर्गा पूजा में लगबख एक हजार दुर्गा मूर्थियां विदेश गई।
01:00मेरी मूर्थियां भी सौधी अरब और लंदन यासी जगहों पर गई है।
01:05सोशल मीडिया की वज़ा से विदेशों से आडर अब बढ़ गया है।
01:10यहां के मूर्थिकार दिपांकरपाल ने एक नया प्रयोग किया है।
01:14उन्होंने मा सरस्वती को मुस्कुराते चेहरे के साथ मौडर्न लुक दिया है।
01:36इस साल बड़ी संख्या में पारंपरिक मूर्तियां भी बनाए जा रही है।
01:38Bureau Report, ETV, Bharat
Comments

Recommended