Skip to playerSkip to main content
  • 12 minutes ago
आंध्रप्रदेश के तिरुपति जिले में बड़ा हादसा हुआ है. जिले के श्री सिटी में एक दवा बनाने वाली फैक्ट्री में बॉयलर फटने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा नाइट शिफ्ट के दौरान हुआ, जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए. घायलों को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया है.  मिली जानकारी के अनुसार, 'टिल हेल्थकेयर' की फैक्ट्री में ये हादसा हुआ. जिसमें दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.  आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और शिक्षा एवं आईटी मंत्री नारा लोकेश ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. मुख्यमंत्री ने हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं.  

Category

🗞
News
Transcript
00:05आंद्रप्रदेश की तिरूपती जिले में बड़ा हाथसा हुआ है।
00:30जिसमें दो मजदूरों की मौके पर ही मौध हो गई जबकि गंभी रूप से घायल तीन लोगों ने अस्पताल में
00:35इलाज के दोरांदम दोड़ दिया।

Recommended