Skip to playerSkip to main content
Iran Israel War: ईरान का ड्रोन हमला, UAE के अल-धफरा एयरबेस को बनाया निशाना | Iran attacks Israel

मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान की सैन्य इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने संयुक्त अरब अमीरात में स्थित अमेरिका के अहम सैन्य ठिकाने अल-धफरा एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला किया है। ईरानी मीडिया के अनुसार यह हमला 7 मार्च 2026 की सुबह किया गया और इसमें “स्वार्म ड्रोन अटैक” का इस्तेमाल किया गया। अल-धफरा एयरबेस खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका का एक महत्वपूर्ण सैन्य केंद्र माना जाता है, जहां से निगरानी विमान, ड्रोन और रडार सिस्टम संचालित होते हैं। ईरान का कहना है कि हमले में कमांड सेंटर, सैटेलाइट कम्युनिकेशन और रडार सिस्टम को निशाना बनाया गया। हालांकि अभी तक अमेरिका या यूएई की ओर से इस हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ईरान ने इस कार्रवाई को दक्षिणी ईरान के मिनाब शहर में एक स्कूल पर हुए कथित हमले का बदला बताया है। इस घटना के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है।

Tension in the Middle East continues to rise. Iran's military unit, the Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC), has claimed that it has carried out a major drone attack on Al-Dhafra Airbase, an important US military base in the United Arab Emirates. According to Iranian media, the attack was carried out on the morning of March 7, 2026, and a "swarm drone attack" was used. Al-Dhafra Airbase is considered an important US military base in the Gulf region, from where surveillance aircraft, drones and radar systems are operated. Iran says that the command center, satellite communication and radar systems were targeted in the attack. However, this attack has not yet been officially confirmed by the US or the UAE. Iran described this action as retaliation for an alleged attack on a school in Minab city in southern Iran. After this incident, the tension in the Middle East has increased.


#Iran #USIranWar #AlDhafra #MiddleEastWar #UAE #BreakingNews #WorldNews #IranMissiles #USMilitary #Geopolitics

~PR.338~HT.408~ED.106~GR.508~

Category

🗞
News
Transcript
00:05यूएई में अमेरिकी एयर बेस पर हमला
00:09इरान का ड्रोन स्वार्म अटैक
00:12मिडलीस्ट में बढ़ा तनाव
00:14मिडलीस्ट में बढ़ता तनाव अब एक और खतरनाक मोड पर पहुँच गया है
00:18इरान की ताकतवर सैन्य एकाई
00:21इसलामिक रेवल्यूशनरी गार्ड कॉप्स यानि IRGC ने दावा किया है
00:26कि उसने संयुक्त अरब अमीरात में स्थित
00:28अमेरिका के एक एहम सैन्य ठिकाने पर बड़ा ड्रोन हमला किया है
00:32इरानी मीडिया के मुताबिक ये हमला
00:357 मार्च 2026 की सुभा किया गया
00:38और इसे IRGC ने मैसिव स्वार्म ड्रोन अटैक बताया है
00:42जिस ठिकाने को निशाना बनाया गया
00:44वो कोई साधारन सैन्य बेस नहीं है
00:46अल धफरा एर बेस
00:48जो अबुधाबी के पास स्थित है
00:50खाडी क्षेत्र में अमेरिका के सबसे
00:52महत्वपूर सैन्य ठिकानों में से एक माना जाता है
00:55ये एर बेस
00:56अमेरिकी वायुसेना के कई
00:58आपरेशनों का केंद्र है
00:59यहां से निगरानी विमान, ड्रोन
01:02और अत्याधुनिक राडार सिस्टम संचालित होते हैं
01:05इतना ही नहीं
01:05ये बेस पर्शिन गल्फ और होर्मुस जल्डमरू मध्ध की निगरानी के लिए भी बेहद एहम माना जाता है
01:12इरान के IRGC ने अपने बयान में कहा है
01:15कि इस ड्रोन हमले में बेस के कई महत्वपूर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया
01:20इरान का दावा है कि हमले में अमेरिकी Air Warfare Command Center, Satellite Communication System, Early Warning Radar और Fire
01:29Control Radar जैसे एहम सिस्टम को निशाना बनाया गया
01:32इरानी अधिकारियों का कहना है कि इस ओपरेशन में उनके ड्रोन अपने लक्ष तक पहुँचे और उन्हें भारी नुकसान पहुँचाया
01:39हाला कि इन दावों की अभीतक स्वतंत्र रूप से पुश् Wallace नहीं हुई है
01:44अभीतक अमेरिकी रक्षा मंत्राले, अमेरिकी सेना या संयक्त अरब अमीरात की सरकार की और से इस हमले की कोई आधिकारिक
01:51पुश्टी नहीं की गया है
01:52इरान ने इस हमले को एक जवाबी कारवाई बताया है
01:55इरानी अधिकारियों का दावा है कि कुछ दिन पहले दक्षणी इरान के मिनाब शहर में एक लड़कियों के स्कूल पर
02:02हमला हुआ था
02:03जिसमें कई बच्चों की मौत हो गई थी
02:05इरान का आरोप है कि उस हमले की योजना और संचालन अल धफरा एर बेस से किया गया था
02:11हाला कि अमेरिका और इसराइल दोनों ने ऐसे किसी हमले में शामिल होने से इंकार किया है
02:17लेकिन इन आरोपों और जवाबी दावों के बीच मिडल इस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है
02:22पिछले कुछ हफ़तों में इरान की ओर से खाडी क्शेत्र में मौजूद अमेरिकी सैनिठिकानों पर
02:28कई ड्रोन और मिसाइल हमले किये जाने की खबरें सामने आई है
02:31विशेशग्यों का मानना है कि अगर इसी तरह हमले और जवाबी कारवाई जारी रही
02:36तो ये संघर्ष पूरे मिडल इस्ट को अपनी चपेट में ले सकता है
02:40फिलहाल दुनिया की नजर इस बढ़ते टकराव पर टिकी हुई है
02:44क्योंकि ये संघर्ष सिर्फ शेत्रिय नहीं बलकि वैश्विक सुरक्षा और उर्जा आपूर्ती को भी प्रभावित कर सकता है
Comments

Recommended