Skip to playerSkip to main content
  • 4 weeks ago
कर्नाटक के दावणगेरे के सन्नमल्लप्पा ने 22 लाख रुपये खर्च कर एक लाख शिवलिंग स्थापित किए हैं. यहां कुल 20 शिवलिंग पीठ हैं और हर पीठ में पांच हजार शिवलिंग उकेरे गए हैं. आखिर सन्नमल्लप्पा ने इन शिवलिंगों की स्थापना क्यों की. इसके पीछे एक कहानी है. दरअसल, सन्नमल्लपा कई मुश्किलों का सामना कर रहे थे. तभी सपने में उन्हें शिवलिंग दिखाई दिए. उन्होंने गुरुओं से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने उन्हें शिवलिंग स्थापित करने को कहा.  ये शिवलिंग आंध्रप्रदेश के अलागड्डा में बनाए गए और वहां से लाकर यहां स्थापित किए गए. सन्नमल्लप्पा कहते हैं कि जब से यहां शिवलिंग स्थापित किए गए, तब से उनकी परेशानी खत्म हो गई.  ये इलाका पहले महेश्वर तोटा यानी महेश्वर का बगीचा के नाम से जाना जाता था. यहां एक मेला भी लगता था, लेकिन धीरे-धीरे वहां खेत बन गए और मेला बंद हो गया. हालांकि अब भी ये जगह महेश्वर तोटा के नाम से ही जाना जाता है. सन्नमल्लप्पा ने अपने खेत में इस मंदिर का निर्माण कराया है. यहां चारों ओर खेत और जंगल हैं. यहां तक पहुंचने के लिए कोई सड़क नहीं है, जिससे यहां आने वाले लोगों को परेशानी होती है.

Category

🗞
News
Comments

Recommended