Skip to playerSkip to main content
  • 9 months ago
सोमनाथ मंदिर पर 1026 में आक्रमणकारियों ने हमला किया था. इस साल हमले के एक हजार वर्ष पूरे हुए हैं. पूरा देश इसे स्वाभिमान पर्व के तौर पर मना रहा है. पीएम मोदी खुद सोमनाथ मंदिर में इस पर्व के साक्षी बने. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘शौर्य यात्रा’ का नेतृत्व किया. उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी. जिनकी प्रतिमा मंदिर परिसर के पास स्थापित है. सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित इस यात्रा में 108 अश्वों की झांकी निकाली गई जो वीरता और बलिदान का प्रतीक है. प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए शंख सर्कल से वीर हमीरजी गोहिल सर्कल तक यात्रा मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग और श्रद्धालु एकत्र हुए थे. प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाहन पर खड़े होकर एक किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन किया.  उन्होंने ऐतिहासिक मंदिर में पूजा-अर्चना भी की. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आजादी के बाद गुजरात में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का विरोध करने वाली ताकतें अब भी सक्रिय हैं और भारत को उन्हें हराने के लिए सतर्क, एकजुट तथा शक्तिशाली बने रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सोमनाथ का इतिहास विनाश और पराजय का नहीं, बल्कि विजय और पुनर्निर्माण का है। उन्होंने कहा कि यह समय का चक्र है जिसके तहत आततायी अब इतिहास के पन्नों में सिमट गए हैं लेकिन सोमनाथ मंदिर आज भी शान से खड़ा है.

Category

🗞
News
Transcript
00:00४ूजा
00:30प्यमोदी मंदिर से बाहर निकले, लोगों का अभिवादन किया, भाक्ति मैं संगीत के बीच प्यमोदी में धोल बजाया, और सोमनात मंदिर पर फहरते धर्मधुजा का इतिहास बताया.
01:00लिकिनाच, एक हजार साल बाद भी सोमनात महदेव के मंदिर पर फहरा रही द्वजा, पूरी सुष्टि का आवान कर रही है, कि हिंदुस्तान की शक्ति क्या है, उसका सामर्थ क्या है.
01:20पियम मोदी ने सोमनात मंदिर की तरह भारत पर हुए विदेशी आक्रमणों की भी याद दिलाई.
01:50उन्होंने विपक्षी दलो पर दिशान साधा और उन पर तुष्टि करन की आरूप लगाए.
02:04लेकिन तुष्टि करन के ठेकेदारों ने हमेशा इस कट्रपन्थी सोच के आगे गुटने तेके.
02:14जब भारत गुलामी की बेडियों से मुक्त हुआ, जब सरजार वल्लबाई पटेल ने सोमरात के पुनला निमार की सपत ली, तो उन्हें भी रोकने की कोशिच की गई.
02:34अगर सोमनाथ पर आकरमा केवल आर्थिक लूट के लिए हुए होते, तो हजार साल पुर्वर पहली बड़ी लूट के बाद रुग गये होते, तो ऐसा नहीं हुआ, सोमरात के पवित्र विग्रह को तोड़ा गया, बार बार मंदिर का स्वरुप बदलने की कोशिच हुई,
03:04सोमनाथ मंदिर पर पहले हमले के 1000 साल पूरे होने के अफसर पर 108 घोरों के साथ शौरियात रनकाली गई, जिसका नेत्रिकल पीम मोदी ने किया,
03:28युबा पुजारियों का समुमों डमडु बजाते हुए पिम मोदी की गाड़ी के साथ चल रहा था, इस दोरान पिम मोदी ने भी डमडु बजाया,
03:38देश भर से आए कलाकारों ने यात्रा मार्ग में बने मंचों पर सांस्कृतिक कारिक्रम प्रस्तूत किये,
03:44पिम मोदी ने 1299 एसवे में विदेशी हमलिक के दोरान प्रान की आहूती देने वाले हमिर जी गोहिल को श्रतांजली दी,
03:52साथ ही देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले महान सुतंतरता सेनानी और देश के पहले उप्रधान मंत्री लौपुरुष सर्दार बल्लभाई पटेल की प्रतिमा पर पुश्पांजली अर्पित की,
04:05ब्यूरो रिपोर्ट, ETV भारत

Recommended