Skip to playerSkip to main content
  • 11 months ago
दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज से एक महिला के यमुना नदी में छलांग लगाने की सूचना से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम हरकत में आ गई। दिल्ली बोट क्लब की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना के अनुसार, महिला ने अचानक पुल से यमुना में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और नदी में महिला की तलाश के लिए गोताखोरों को उतारा गया। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Category

🗞
News
Transcript
00:00I don't know what to do
Comments

Recommended