Skip to playerSkip to main content
  • 7 months ago
उदयपुर: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर आज देश भर के कृष्ण मंदिरों में बड़े धूमधाम और भक्तिमय माहौल में जन्माष्टमी मनाई जा रही है. उदयपुर में भी जगदीश मन्दिर में सुबह से ही विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इस दौरान ठाकुर जी के बाल स्वरूप को मुख्य मंदिर से नीचे प्रांगण में पालकी में लाया गया. मंदिर के चौक में भगवान को रजत के झूले में झुलाया गया. वहीं नंद महोत्सव का आगाज किया गया. जिसमें ढाडा-ढाडी ने ठाकुर जी के समक्ष बधाई गायन करते हुए नृत्य किया. भक्तों ने भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की एक-दूसरे को बधाई देते हुए नंद महोत्सव का खूब आनंद लिया. वहीं इस मौके पर कई भक्त अपने घर से लड्डू गोपाल को विशेष श्रंगार कर मन्दिर लेकर आए. कल जगदीश मन्दिर के बाहर चौक में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा.

Category

🗞
News
Transcript
00:00I
Comments

Recommended