• 1 day ago
नई दिल्ली/नोएडा: किसी के कैनवास पर प्रकृति को बचाने का संदेश था, तो किसी ने डिजिटल दुनिया की बदलती तस्वीर दिखाई. कहीं संयुक्त परिवार की खुशियां रंगों में नजर आईं, तो कहीं संविधान, अनेकता में एकता और समाज के भविष्य की कल्पना कागज पर उतरती दिखाई दी. नोएडा के सेक्टर-33 स्थित शिवालिक चिल्ड्रन पार्क आज गुरुवार को बच्चों की कल्पनाओं, बुजुर्गों के अनुभवों और रंगों की खूबसूरत दुनिया से सराबोर नजर आया. यहां आयोजित पांचवें ‘इंद्रधनुष-2026’ चित्रकला उत्सव में करीब 3200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया. नोएडा लोकमंच और नोएडा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता की खासियत यह रही कि इसमें प्रतिभा को किसी स्कूल, आर्थिक स्थिति या उम्र के दायरे में नहीं बांधा गया। बड़े पब्लिक स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ झुग्गी-बस्ती के बच्चों, एनजीओ से जुड़े बच्चों, सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों, स्पेशल बच्चों और इस बार पहली बार सीनियर सिटीजन को भी मंच दिया गया. प्रतियोगिता को छह अलग-अलग वर्गों में आयोजित किया गया, ताकि हर प्रतिभागी अपनी क्षमता, अनुभव और कल्पनाशीलता के अनुरूप रंगों के माध्यम से अपनी बात रख सके.

Category

🗞
News

Recommended