Skip to playerSkip to main content
  • 1 day ago
 एसआईआर में कथित धांधली, अनियमितताओं के गंभीर आरोपों को लेकर इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा. चुनाव आयोग व केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विपक्ष के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तुरंत इस्तीफे की मांग की. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में विपक्ष के सांसदों ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ हुंकार भरी. गुरुवार को दोपहर में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्षी दलों के कई वरिष्ठ सांसदों ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक होटल में बैठक और लंच किया. इसके बाद विपक्षी सांसदों का यह दल बसों में सवार होकर महात्मा गांधी की समाधि राजघाट के लिए रवाना हुआ. कांग्रेस कार्यकर्ताओं, NSUI और अन्य छात्र संगठनों के युवाओं ने कनॉट प्लेस से राजघाट तक राहुल गांधी के काफिले के साथ पैदल मार्च निकाला और लोकतंत्र को बचाने के नारे लगाए. राजघाट पहुंचकर राहुल गांधी और अन्य शीर्ष नेताओं ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया.

Category

🗞
News
Transcript
00:26।
00:30राहुल गांधी ने एक बार फिर पियम मोदी ग्रहमंत्री अमिट शाह मुखे चुनावायुक्त ग्यानेश कुमार पर निशाना साधा।
01:04कॉंग्रेस अध्यक्ष मलिकारजुन खडगे ने वोट के अधिकार को छीनने का आरोप लगाया।
01:13हमारा वोट का अधिकार छीन रहे हैं।
01:16हमारे लोकों को जो मिला हुआ है।
01:19जो पंडी जवरला लेरु जी, महात्मा गांधी जी, वलबाय पटेल जी, ऐसे महान नेता हों ने हमको जो आपने सब
01:29मिलके हमको जो आजादी दिलाई है।
01:32हमको जो फ्रीरम मिला है, हमको जो वोट का अधिकार मिला है।
01:39इससे पहले बुद्धवार को राहुल गांधी, प्रियंक गांधी समेत, विपक्षी सांसदों ने जंतर मंतर जाने की कोशिश की थी, लेकिन
01:47पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया था। और इनको हिरासत में ले लिया।
01:52वहीं मंगलवार को चुनावायोग दफ्तर तक मार्च का आयोजन हुआ था, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक दिया था।
01:59जसके बाद राहुल प्रियंका ने अकाश्वाणी परेसर में 8 घंटे तक धरना दिया था।

Recommended