Skip to playerSkip to main content
  • 2 days ago
पूरा देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान देशभर में नेताओं और नागरिकों ने गांधी जयंती मनाई और शांति, अहिंसा और स्वच्छता के उनके संदेश को याद किया. इसके साथ-साथ पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी 122वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी.  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत दूसरे नेताओं ने राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए और इस मौके पर राजघाट पर आयोजित सर्व धर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए. गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मौजूदा वैश्विक संघर्षों के बीच शांति और अहिंसा का उनका संदेश बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में महात्मा गांधी का शांति और अहिंसा का संदेश और भी ज्यादा प्रासंगिक हो जाता है.राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसा के संदेश को फैलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र उनकी जयंती को 'अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' के रूप में मनाता है.  

Category

🗞
News
Transcript
00:03पूरा देश आज राष्टपिता महात्मा गांधी और पूरुव प्रधानमंत्री लाल बहादुर सास्त्री की जयनती मना रहा है।
00:30राष्टपती द्रब्धी मुर्मू, उप्राष्टपती स्रीपी राधा कृष्णन, लोकसभा द्यक्ष ओंबिल्ला, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कॉंग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जोन खरगे,
00:40केंद्री मंत्री मनोहर लाल, दिल्ली की सीम रेखा ग�
00:57उन्होंने कहा कि मौजुदा वेस्विक संगर्सों के भी सांती और रहिंसा का उनका संदेश बहुत महत्पूर्ण है, उन्होंने कहा कि
01:04ऐसे हालात में महात्मा गांधी का सांती और रहिंसा का संदेश और भी ज्यादा प्रसंगिक हो जाता है, कोलकाता में
01:11पश्चिम मंगा
01:50Bureo Report, ETV, Bharat

Recommended