Skip to playerSkip to main content
  • 4 weeks ago
पश्चिम बंगाल पुलिस की CID ने TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले सुप्रीमकोर्ट ने सुमित रॉय की अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी. सुमित रॉय पर आरोप है कि उन्होंने सालबोनी में सरकारी जमीन बेचने के बाद अपने बैंक खाते में भारी मात्रा में धन जमा किया था. सुनवाई के दौरान सुप्रीमकोर्ट में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने आरोप लगाया कि रॉय जमीन घोटाले के एक मामले में जांच अधिकारियों के सवालों से बच रहे हैं.पिछले महीने 8 अगस्त को सुमित रॉय सालबोनी जमीन धोखाधड़ी के मामले में CID के अधिकारियों के सामने पेश हुए थे. उस दौरान जांच अधिकारी उनसे पूछताछ की थी और उनका बयान दर्ज किया था. सुमित रॉय के खिलाफ कुल 4 मामले दर्ज किए गए. नए केस में गिरफ्तारी के डर से उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. लेकिन हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी.

Category

🗞
News
Transcript
00:03पशिमंगाल पुलिस की CID ने TMC महसचीव अभिशेग बेनरजी के P.A. सुमित रॉय को गिरफतार कर लिया है।
00:34पिछले महीने 8 अगस्त को सुमित रॉय साल बोनी जमीन धोखा धड़ी के मामले में CID के अधिकारियों के सामने
00:41पेश हुए थे।
01:00सुमित रॉय पर 2026 के विधान सभा चुनाओ के लिए पार्टी टिकेट दिलाने के बहाने कई लोगों से लाखो रुपए
01:06वसूलने का भी आरोप है।
01:08पशिम मेदनी पुर के साल बोनी में जमीन से जुड़ी धोखा धड़ी और भ्रश्टाचार से जुड़े एक अलग केस में
01:14भी उन्हें आरोपी बनाया गया है।
01:17योरो रिपोर्ट, ETV भारत

Recommended