Skip to playerSkip to main content
  • 3 hours ago
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व केमिकल और फर्टिलाइजर मंत्री जेपी नड्डा को तबियत खराब होने पर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. एम्स के मीडिया एवं प्रोटोकॉल विभाग की प्रभारी प्रोफेसर डॉ. रीमा दादा द्वारा जारी बयान के अनुसार गुरुवार की शाम को बेचैनी और असहज महसूस करने की शिकायत के बाद जेपी नड्डा को एम्स लाया गया. इसके यहां उनकी कई जांच और कोरोनरी एंजियोग्राफी भी की गई. इसके उन्हें ऑब्जर्वेशन के लिए कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है. फिलहाल उनकी हालत अभी स्थिर है. डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है. बता दें कि गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा स्वस्थ थे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आह्वान पर देशभर में मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान उत्सव के रूप में अपने निवास पर तिरंगा भी फहराया था. उन्होंने अपने एक्स हैंडल से इसकी जानकारी भी साझा की है. उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में “हर घर तिरंगा” अभियान उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. इसी उत्साह के साथ आज मैंने अपने निवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया. 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा जन आंदोलन के अंतर्गत देशभर के नागरिकों में अपार उत्साह और उमंग है.

Category

🗞
News
Transcript
00:04परिवार कल्यान मंत्री जेपी नडड़ा को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है।
00:30उन्होंने गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहट अपने घर पर तिरंगा लगाया था।
00:35जिसके बाद एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी भी साचा की थी।
00:38उन्होंने पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर देश भर में हर घर तिरंगा अभियान उत्सव के
00:46रूप में मनाया जा रहा है।
00:47बीजेपी द्वारा 9 अगस्त से 17 अगस्त के बीच देरंगा अभियान चलाया जा रहा है।
00:53ब्यारो रिपोर्ट एटीवी भारत
Comments

Recommended