जैसलमेर. राजस्थान में विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर शनिवार को एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने जैसलमेर में विरोध प्रदर्शन किया। एसबीके कॉलेज के मुख्य द्वार से शुरू हुआ प्रदर्शन गांधी प्रतिमा स्थल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। विरोध प्रदर्शन की शुरुआत सुबह एसबीके कॉलेज के मुख्य द्वार पर हुई। बड़ी संख्या में एनएसयूआइ कार्यकर्ता और छात्र यहां एकत्रित हुए और छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। लंबे समय से चुनाव नहीं होने से विद्यार्थियों की आवाज को उचित मंच नहीं मिल पा रहा है।
Comments