Skip to playerSkip to main content
  • 6 weeks ago
मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने नया यूजरनेम फीचर लॉन्च करने की घोषणा की है. इस फीचर के जरिए यूजर्स अब अपना मोबाइल नंबर साझा किए बिना केवल यूजरनेम के माध्यम से नए लोगों से चैट कर सकेंगे. कंपनी ने 29 जून से यूजरनेम बुकिंग शुरू कर दी है और आने वाले महीनों में इसे चरणबद्ध तरीके से सभी यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा. यूजरनेम 3 से 35 कैरेक्टर का होगा, जिसमें छोटे अंग्रेजी अक्षर, अंक, डॉट (.) और अंडरस्कोर (_) का उपयोग किया जा सकेगा। हर यूजरनेम यूनिक होगा और जरूरत पड़ने पर बदला भी जा सकेगा. इस फीचर से यूजर्स की प्राइवेसी बेहतर होगी, स्पैम मैसेज कम होंगे और क्रिएटर्स व बिजनेस के लिए एक समान डिजिटल पहचान बनाए रखना आसान हो जाएगा.

Category

🗞
News
Transcript
00:01अब तक WhatsApp पर किसी ने व्यक्ति से बात करने के लिए मोबाइल नंबर देना जरूरी होता था लेकिन अब
00:08ऐसा नहीं होगा
00:09Meta के स्वामित्व वाले WhatsApp ने यूजर नेम फीचर लॉंच करने का एलान किया है
00:15कमपनी ने 29 जून से दुनिया भर में यूजर नेम की बुकिंग शुरू कर दी है
00:20हाला कि ये सुविधा अभी यूजर्स को एक साथ नहीं मिलेगी
00:24आने वाले कुछ महीनों में इसे धीरे धीरे सभी देशों में रोलाउट किया जाएगा
00:30वाट्सेप प्रमुख कुनाल शाह ने यूजर से जल्द से जल्द मन पसंद यूजर नेम चुनने की अपील की है
00:37इसकी प्रोसेस भी काफी आसान है
00:43सबसे पहले आपको वाट्सेप को लेटिस्ट वर्जिन में अपडेट करना होगा
00:48सेटिंग में जाएं इसके बाद अकाउंट पर टाप करें
00:52यूजर नेम विकल्द को चुने इसके बाद उपलब्ध यूजर नेम चुन कर इसे कन्फर्म करें
00:57दुनिया भर में करोडो यूजर्स एक जैसे या मिलते जुलते यूजर नेम चुन सकते हैं
01:02ऐसे में जो लोग पहले अपना यूजर नेम रिजर्फ करेंगे, उन्हें अपनी पसंद का यूजर नेम मिलने की संभादना जादा
01:09होगी.
01:10यूजर नेम 3 से 35 कैरेक्टर का होगा.
01:13इसमें केवल अंग्रेजी के A से Z तक के अक्षर, 0 से 9 तक के अंक, डॉट और अंडर स्कोर
01:20का इस्तमाल किया जा सकेगा.
01:22हर यूजर नेम पूरी तरह यूनीक होगा.
01:25जरूरत पढ़ने पर इसे बदला, हटाया या अपडेट भी किया जा सकता है.
01:30इस फीचर का सबसे बड़ा फाइदा यही है कि नए लोगों से बात करने के लिए मोबाइल नंबर शेर नहीं
01:36करना पड़ेगा.
01:38यूजर्स की प्राइवेसी पहले से ज़ादा मजबूत होगी.
01:41स्पैम और अंचाहे मेसेज़ेस कम करने में मदद मिलेगी.
01:45क्रियेटर्स और बिजनस के लिए मेटा के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक जैसे डिजिटल पहचान बनाए रखना आसान होगा.
Comments

Recommended