Skip to playerSkip to main content
  • 7 weeks ago
पन्ना : अमानगंज मुख्य सड़क पार करते हुए एक टाइगर का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इसमें वनराज सड़क से निकलकर वापस जंगल में जाता दिखाई देता है. ये वीडियो पन्ना-आमनगंज रोड का है, जिसे कार से जा रहे कुछ यात्रियों ने बनाया है. इस वीडियो को शेयर करने वाले सोने लाल प्रजापति ने बताया, '' रविवार 21 जून को हम अमानगंज से पन्ना कार से आ रहे थे. शाम करीब 5:00 बजे इटवाखास मोड पर टाइगर सड़क किनारे दिखाई दिया और तभी हमने अपनी कार रोक दी. बाघ मुख्य रास्ता फिर से पार करने की कोशिश कर रहा था लेकिन तभी बस के तेज शोर से परेशान होकर वह लौट गया और पत्थर की दीवार लांघकर जंगल की ओर चला गया.'' पन्ना अमानगंज मुख्य मार्ग का काफी हिस्सा पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आता है, यही वजह है कि यहां बाघों का मूवमेंट भी बना रहता है और यहां पर शाम और रात को अक्सर यात्रियों को बाघ दिखाई देते हैं.

Category

🗞
News
Transcript
00:27Thank you for listening.
Comments

Recommended