Skip to playerSkip to main content
  • 7 weeks ago
जैसलमेर. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से देश भर की भांति जैसलमेर में रविवार को एक बार फिर नीट परीक्षा- 2026 आयोजित करवाई गई। गौरतलब है कि गत 3 मई को नीट का पर्चा लीक होने के बाद एनटीए ने डॉक्टरी की पढ़ाई में प्रवेश के लिए यह परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित करवाई। जैसलमेर में दो केंद्रों अमर शहीद सागरमल गोपा और किशनीदेवी मगनीराम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में यह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। दोपहर 2 से सायं 5.15 बजे की अवधि के लिए आयोजित की गई परीक्षा को लेकर सुबह से ही शहर में विशेष हलचल देखने को मिली। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की आवाजाही बनी रही, वहीं प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। परीक्षा प्रभारी विशनसिंह राठौड़ ने बताया कि इस बार गोपा विद्यालय केंद्र पर 334 में से 300 और बालिका विद्यालय में 192 में से 178 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस तरह से दोनों केंद्रों पर कुल 526 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, उनमें से 478 ने परीक्षा दी और 48 जने गैर हाजिर रहे। अभ्यर्थियों की उपस्थिति का प्रतिशत 90.87 रहा, जबकि पिछली बार 3 मई को आयोजित हुई परीक्षा में जैसलमेर में कुल 454 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे, उनमें से 444 ने परीक्षा दी थी। एनटीए की तरफ से अभ्यर्थियों को सेंटर चुनने की छूट दी गई थी, जिससे संख्या में इजाफा हुआ।

Category

🗞
News
Transcript
00:08I am not the virus, I am the virus.
00:14I am not the virus.
00:15I am the virus, I am the virus.
00:24I am the virus.
00:25I am going to get to the hospital and get to the school.
00:30I am not going to send a new school, but I am working with the kids.
00:36I am going to get to the school.
00:39I am going to get to the school.
Comments

Recommended