Skip to playerSkip to main content
  • 3 months ago
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार एक तरफ भारत को विश्वगुरु बनाने की बात करती है लेकिन दूसरी तरफ देश में एक भी बड़ी परीक्षा बिना विवाद और गड़बड़ी के आयोजित नहीं करवा पा रही. राहुल गांधी का ये बयान CUET-UG 2026 परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर तकनीकी समस्याएं सामने आने के बाद आया. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA के मुताबिक तकनीकी खराबी के कारण कुछ परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि NEET, CBSE, SSC और अब CUET... चार बड़ी परीक्षाएं और करीब एक करोड़ छात्र, लेकिन एक भी परीक्षा पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ नहीं हो पाई. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने देश की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है और जिस पीढ़ी का भविष्य इन व्यवस्थागत खामियों की वजह से प्रभावित हो रहा है. वही आने वाले समय में सरकार से जवाब मांगेगी. राहुल गांधी ने अपने बयान में ये भी कहा कि छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है और बार-बार सामने आ रही परीक्षा संबंधी समस्याएं सरकार की नाकामी को उजागर करती हैं.

Category

🗞
News
Transcript
00:28Congress
00:29Congress
00:59Congress
01:00Congress
01:00Congress
01:00Congress
01:18Bureo Report, ETV Bharat
Comments

Recommended