Skip to playerSkip to main content
  • 3 months ago


बिजली के पोल गिरने से शहर के कई मार्ग बंद, वाहन घंटों फंसे
अलवर. शहर में दोपहर के समय अचानक आए तेज अंधड़ ने भारी तबाही मचाई। भवानी तोप से शांति कुंज और एफसीआई गोदाम के पास सहित कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के कारण विशालकाय पेड़ और बिजली के पोल गिर गए।
एफसीआई गोदाम के पास एक पोल और पेड़ गिरने से सडक़ दोनों तरफ से बंद हो गई, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई वाहन चालक सडक़ किनारे खेत से मार्ग बनाकर अपने वाहनों को निकालते नजर आए। कच्ची जमीन में धसने का डर होने के कारण भारी वाहन वहीं रुके रहे। प्रशासन द्वारा सडक़ पर लगे अवरोध हटाने का इंतजार करते हुए वाहन चालक घंटों तक जाम में फंसे रहे। इस अंधड़ ने शहर के जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित किया और कई मार्गों पर यातायात ठप हो गया।

Category

🗞
News
Transcript
00:08How did you get there?
00:09It's a taran

Recommended