Skip to playerSkip to main content
  • 4 days ago
हमीरपुर: राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने किया. कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोगों और युवाओं की उपस्थिति ने उत्सव के उत्साह को और बढ़ा दिया. हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक नगर सुजानपुर में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में रंग-बिरंगी रोशनी और होली के उल्लास का सुंदर संगम देखने को मिला. दूसरी सांस्कृतिक संध्या मशहूर पंजाबी गायक मनकीरत औलख के नाम रही. मंच पर आते ही दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया. औलख ने अपने लोकप्रिय पंजाबी गीतों से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल झूम उठा. युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. कई युवा उनके गीतों पर थिरकते नजर आए और देर रात तक संगीत का आनंद लेते रहे. कार्यक्रम के दौरान एक खास दृश्य तब देखने को मिला जब सुजानपुर के विधायक रणजीत राणा, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मंच के सामने पहुंचकर मनकीरत औलख के गीतों पर जमकर डांस किया.

Category

🗞
News
Comments

Recommended