Skip to playerSkip to main content
  • 3 hours ago
फाल्गुन मास में होली के पर्व को लेकर खत्री समाज भवन गांधी कॉलोनी में मंगलवार को ब्रह्मक्षत्रिय खत्री समाज जैसलमेर मातृशक्ति व महिला मंडल जैसलमेर की ओर से राधाकृष्ण की झांकी के साथ गुलाल लगाकर पुष्प वर्षा कर फागोत्सव मनाया। फागणिया वेशभूषा में सजी महिलाओं ने फाग भजनों के साथ पुष्प व गुलाल से होली खेली गई, राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चले फागोत्सव में महिला मंडल के नेतृत्व में सूरत से आई महिला मंडल अध्यक्ष शशि वारडे का माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। जैसलमेर महिला मंडल अध्यक्ष उषा अनिल भूत ने बताया कि एक ही छत के नीचे अच्छी संख्या में मातृशक्ति ने फागोत्सव में हिस्सा लिया। स्नेहमिलन के ऐसे कार्यक्रम समाज मे एकता और खुशियों की सौगात लाता है। शाम को उल्लास के साथ एक दूसरे के गुलाल लगाकर अल्पाहार करकर फागोत्सव का समापन किया।

Category

🗞
News
Transcript
00:12Shabbat Shalom
Comments

Recommended