Skip to playerSkip to main content
  • 8 months ago
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम पर है. इस चुनावी जंग में अब 'मटन के दावत' की एंट्री हो गई है. भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने एक चुनावी रैली में मतदाताओं को संबोधित करते हुए बेहद हैरान करने वाला और दिलचस्प बयान दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के इस अजीबोगरीब बयान की राजनीतिक हलकों में व्यापक चर्चा हो रही है.नांदेड़-वाघाला नगर निगम चुनाव के प्रचार के दौरान तरोडा में एक रैली को संबोधित करते हुए अशोक चव्हाण ने मतदाताओं से कहा, "रोज खाओ मटन और दबाओ भाजपा का बटन."पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और अन्य नेता भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार के लिए तरोडा की रैली में मौजूद थे. अपने भाषण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा, "अब विपक्षी आपके पास आएंगे, वे आपको तरह-तरह के लालच देंगे. वे आपको दावतें देंगे. आप उन दावतों में खाइए, रोज मटन खाइए, मैं तो यहां तक कहूंगा कि रोज मटन खाइए और भाजपा का बटन दबाइए."नांदेड़-वाघाला नगर निगम चुनाव में 20 वार्डों की 81 सीटों के लिए 491 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस चुनाव में लगभग 5,01,799 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. भाजपा, शिवसेना, शिवसेना (यूबीटी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस, एमआईएम, वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ-साथ कई निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं. राजनीतिक जानकारों की मानें तो नांदेड़-वाघाला नगर निगम चुनाव में कड़ा मुकाबला है.

Category

🗞
News
Transcript
00:00ये हैं महराष्ट के पूर्व मुखमंत्री और बीजीपी नेता अशोक चम्हाण
00:09महराष्ट नगर निगम चुनाओ के प्रचार की दोरान उन्होंने वोटरों से क्या कहा वो एक बार फिर सुनिये
00:16अखरी आठ दिन बचे हैं रोज लोग पाटी देंगे इसकी पाटी उसकी पाटी मैं तो कहूंगा रोज खाओ मटन पर दबाओ कमल का बटन इतना काम करो
00:28नहीं तो खाएंगे एक का और बटन दवाएंगे दूसरे का, हलाकि हम मटन नहीं देंगे, लेकिन बटन कमल का दबाई है।
00:58टाक 1199 वोटर अपने बोट के अधिकार का इस्तिमाल करेंगे।
01:04पीजेपी, शिफसेना, शिफसेना यूबीटी, नैसलिस्ट कॉंग्रेस पार्टी, कॉंग्रेस, एम आ एम, समित दूसरी पार्टियों के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में है।
01:13Bureau Report, ATB भारत
Comments

Recommended