Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
पोकरण कस्बे के वार्ड संख्या 20 में बीएसएनएल कार्यालय से भवानीप्रोल जाने वाले मार्ग पर मकान निर्माण के दौरान किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर नगरपालिका के आगे चल रहा धरना सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। साथ ही सद्बुद्धि यज्ञ भी किया गया। वार्ड संख्या 20 की पार्षद के पति दीपक गहलोत सहित धरने पर उपस्थित वार्डवासियों ने बताया कि बीएसएनएल कार्यालय के पीछे भवानीप्रोल जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण कई महिनों से हटाने की मांग की जा रही है, लेकिन नगरपालिका कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। धरने के चौथे दिन सोमवार को नगरपालिका के आगे सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया।

Category

🗞
News

Recommended